बलिया : ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों का आभूषण पार, जांच में जुटी पुलिस

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में सोमवार की रात ओम ज्वैलर्स की तिजोरी तोड़ कर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया है। सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दुकानदार मनोज सोनी ने बताया कि दुकान की तिजोरी में लगभग 5 किलोग्राम चांदी, लगभग 100 ग्राम सोना के तैयार आभूषण थे। कैश बॉक्स में लगभग 10 हजार रूपए थे। पीछे से सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर दुकान के अंदर रखी हुई तिजोरी तोड़कर सब कुछ उठा ले गए हैं।

यह भी पढ़े - रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह

मनोज सोनी ने यह भी बताया कि इसी दुकान में हम ग्राहक सेवा केंद्र और उर्वरक की दुकान भी चलाते हैं। इस दुकान में इसके पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे के लगभग अपनी दुकान बंद कर मैं हमेशा की तरह अपने घर चला गया था। मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे के लगभग दुकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। पीछे की दीवार में सेंध लगा हुआ है, फिर दरवाजा तोड़ा गया है। इसके आगे तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा गया सोने चांदी का तैयार आभूषण और कैश बॉक्स चोरी चल गया है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे बैरिया थाने के उप निरीक्षक ने बताया कि जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.