बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, 25 बेजुबानों ने गंवाई जान

बांसडीह, बलिया : कोतवाली थाना क्षेत्र के मैरीटर ग्राम सभा में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गई और रिहायशी झोपड़ियों को अपने आगोश में ले ली। मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और जिसे जो मिला, उसी से आग बुझाने में जुट गया। 

मैरीटार चट्टी पर दीपक राजभर और राजकुमार राजभर की झोपड़ियां है। दोपहर में किसी कारण से झोपड़ियो में आग लग गई। तेज चल रही पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया और आग विकराल रूप धारण करते हुए पांच झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में पीड़ित परिवारों का आभूषण, गृहस्थी का सामान, कपड़ा, बीस हजार नगदी जलकर राख हो गई। वहीं, झोपड़ियों में बंधी नौ बकरियां, दस मुर्गी व छः खरगोश की जलकर मौत हो गई। आग लगने बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: IPS अधिकारियों के तबादले, ईरज राजा बने नए पुलिस अधीक्षक

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.