बलिया बीएसए समेत इन अधिकारियों की जांच में बंद मिले 24 स्कूल, हुई यह कार्रवाई

Ballia News : विद्यालयों के नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के दौरान बंद मिले 24 स्कूलों के खिलाफ बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। सम्बंधित स्कूलों के समस्त स्टाफ (प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मचारियों) का वेतन/मानदेय कटौती करने के साथ ही बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए की इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।

बीएसए ने बताया कि, शासन व उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में परिषदीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण उनके साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा समन्वयक द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान 24 परिषदीय विद्यालय बन्द पाये गये है। बीएसए ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान निर्धारित समयावधि में स्कूल बन्द पाया जाना, वहां कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व समस्त कर्मचारियों की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है, यह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। उनके इस कृत्य से विभागीय छवि धूमिल हो रही है।

यह भी पढ़े - बलिया में पूर्व चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीएसए ने बताया कि, विद्यालय अवधि में बन्द पाये गये विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व समस्त कर्मचारियों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन/मानदेय कटौती किये जाने का निर्णय लेते हुए उन्हें निर्देशित किया गया है कि अपनी अनुपस्थिति के सम्बन्ध में साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में उनके विरूद्ध विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही पारित कर दी जायेगी।

बन्द पाये गये विद्यालय

Ballia News

B

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.