- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में युवक को गोली मारी: बाइक सवार हमलावरों ने कंधे में मारी गोली, एक आरोपी पुलिस हिरासत में
बलिया में युवक को गोली मारी: बाइक सवार हमलावरों ने कंधे में मारी गोली, एक आरोपी पुलिस हिरासत में

बलिया। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। यह घटना सिन्हाचवर पेट्रोल पंप के पास हुई। हमलावरों ने 20 वर्षीय सूरज राजभर के कंधे में गोली दाग दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की तत्परता से एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जबकि गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल सूरज राजभर का अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह पहले चोरी के एक मामले में फेफना थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
गड़वार थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि गोली चलने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।