बलिया पुलिस का पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम : एसपी समेत सभी अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

बलिया। पुलिस लाइन में रविवार को वृक्षारोपण अभियान-2025 के अंतर्गत एक व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान की अगुवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने की, जिनके साथ जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

पुलिस लाइन के साथ-साथ जिले के सभी थानों में भी यह अभियान एकसाथ चलाया गया, जहां संबंधित थानाध्यक्षों व कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े - बलिया बीएसए का निजी स्कूलों को अल्टीमेटम, आरटीई के तहत प्रवेश न लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “पेड़ न केवल हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी अनिवार्य हैं। ये तनाव कम करने, मिट्टी की नमी बनाए रखने, जलस्रोतों को पुनर्भरित करने, वन्यजीवों को आवास देने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, पेड़ों की जड़ें मिट्टी के कटाव को भी रोकती हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद उस्मान, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव और आरटीसी प्रभारी संतोष कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बलिया पुलिस की यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी देती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.