Ballia News : नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह, शोक की लहर

बैरिया, बलिया : भारतीय जनता पार्टी मुरली छपरा के मंडल के तेज तर्रार अध्यक्ष क्षेत्र के टोला रिसाल राय निवासी मदन सिंह (55) का असामयिक निधन बुधवार की सुबह हृदयाघात से हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृदुभाषी और मृदुल स्वभाव के धनी मदन सिंह के निधन की सूचना पर पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भरत सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय व विजय बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़े - लखनऊ में चप्पल व्यापारी पर हमला, बचाव में आई भांजी की टूटी नाक; चिनहट में गर्भवती महिला की पिटाई

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.