Ballia News : ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनें ओमप्रकाश सिंह

Ballia News : ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह का पंचायत भवन कोटवां पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से आये समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिक दल के नेताओं व पत्रकारों ने उन्हें शुभकामना दिया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव (प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान) शुमेर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आज बड़ी चुनौती समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आ रही गिरावट के बाद भी समाज में अपना विश्वास कायम रखने की हैं। मुझे लगता हैं कि पत्रकारिता की मजबूती के बगैर मजबूत लोकतंत्र की परिकल्पना नहीं कि जा सकती हैं। भारत के लोकतंत्र की मजबूती की सबसे बड़ी वजह  निष्पक्ष पत्रकारिता हैं।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

सपा के जिलासचिव एसएस तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को अपनी गरिमा के अनुरूप कार्य करते रहना चाहिए। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह ने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के अनुरूप कार्य किया हैं। उन्होंने आम लोंगो से जुडी समस्याओं को बगैर किसी भेदभाव के निर्भीकता पूर्वक निर्वहन किया हैं।

मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौबे, हरि कंचन सिंह, श्यामा नन्द मिश्र, धनन्जय सिंह, अजय सिंह, रत्नेश सिंह, निर्भय सिंह गहलौत, मनोज यादव, हरेराम यादव, अल्ताफ उर्फ गोलू, आदित्य शर्मा, मनोज वर्मा, पत्रकार वीरेन्द्र मिश्र, श्रीमन तिवारी, मनोज तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। अध्यक्षता शिक्षक रामजी प्रसाद व संचालन शैलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.