Ballia News: डंपर से बचने में पलटी कार, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, NH-31 पर फिर हादसा

बैरिया, बलिया: ओवरलोड और बेकाबू डंपरों की रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बनी। बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-31 पर करण छपरा गांव के सामने एक तेज़ रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में स्विफ्ट डिज़ायर कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में गाजीपुर जनपद के रौजा निवासी रंजीत दुबे (35), उनकी पत्नी सुनीता देवी (25), बेटा प्रिंस (8) और बेटी सोनिया (6) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार छपरा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया और कार को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े - बलिया में एनएच-31 किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन ना तो डायवर्जन का कोई स्पष्ट संकेत है, और ना ही स्पीड ब्रेकर जैसी कोई सुरक्षा व्यवस्था। ओवरलोड डंपरों की बेतरतीब आवाजाही स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस मार्ग पर बढ़ते हादसों पर लगाम लगाई जा सके। साथ ही, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी दोहराई गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.