Ballia News : पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले, युवा शक्ति को मंच देगा फेफना खेल महोत्सव

Ballia News: 1 से 30 सितंबर तक चलेगा रजिस्ट्रेशन, गांधी जयंती पर पदचाल अभियान से होगा शंखनाद

बलिया : पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना खेल महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच प्रदान करेगा। खेलों के साथ-साथ शैक्षणिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, जिससे युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस महोत्सव का दूसरा संस्करण न्याय पंचायत से लेकर विधान सभा स्तर तक आयोजित किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन अभियान

खिलाड़ियों का पंजीकरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: बलिया में सड़क हादसा, नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और खेल विशेषज्ञ गांव-गांव जाकर युवाओं से संपर्क करेंगे।

पहले चरण में चार-चार न्याय पंचायतों का क्लस्टर बनाकर तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

विजेताओं को विधानसभा स्तरीय मुख्य आयोजन में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।

खेलों की श्रेणी

जूनियर और सीनियर वर्ग – पुरुष एवं महिला दोनों श्रेणियों में आयोजन।

न्याय पंचायत स्तर पर खेल – एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल।

सीधे विधानसभा स्तर पर खेल – कुश्ती, बैडमिंटन, शतरंज और क्रॉस कंट्री।

विधानसभा स्तर पर चार दिवसीय मुख्य आयोजन होगा।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।

गांधी जयंती से होगा शंखनाद

गांधी जयंती पर सोहांव से नरही तक पदचाल अभियान आयोजित किया जाएगा। हजारों युवा, शिक्षक, किसान, व्यापारी और विभिन्न वर्गों के लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान ख्यातिलब्ध खिलाड़ी मशाल लेकर चलेंगे और नरही में महोत्सव का औपचारिक शंखनाद किया जाएगा।

मुख्य आयोजन नवंबर में

फेफना विधानसभा स्तरीय मुख्य खेल महोत्सव का आयोजन नवंबर माह में होगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री प्रदीप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अंजनी राय, विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मोतीचंद उपाध्याय, अर्केश दुबे और उमेश सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.