संजय सिंह की गिरफ़्तारी और पत्रकार उर्मिलेश तथा अभिसार शर्मा को हिरासत में लिया जाना लोकतन्त्र पर हमला : रामगोविन्द चौधरी 

Ballia News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि देश में जो भी हम दो और हमारे दो की सरकार के काले कारनामों या बैंको का अरबों खरबों लूटकर विदेश में रह रहे नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल भाई जैसे लोगों के पाप को उजागर कर रहा है या उसे लेकर कोई प्रश्न कर दे रहा है, उसे पूछताछ के नाम पर परेशान करने या गिरफ्तार करने के लिए कभी ईडी, कभी सीबीआई तो कभी दिल्ली पुलिस की टीम पहुँच जा रही है। इसका ताजा उदाहरण राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ़्तारी और वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश तथा अभिसार शर्मा जैसे निष्पक्ष पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की घटना है। कहा है कि ईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस का यह कृत्य लोकतन्त्र पर हमला है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। 

गुरुवार को जगदीशपुर पानी टंकी स्थित अपने आवास पर बातचीत में सपा के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि ईडी, सीबीआई और दिल्ली पुलिस को उसके इस रवैये के लिए समय समय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने फटकारा भी है।बावजूद इसके इन तीनों में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा है कि इसकी वजह से इन तीनों संस्थाओं की साख पर बुरा असर पड़ा है, जो देश हित या लोकतन्त्र के हित में नहीं है।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा है कि हम दो और हमारे दो की सरकार अगर यह समझ रही है कि इन गिरफ़्तारियों के या हिरासत में लेकर पूछताछ के बल पर वह जनता की आवाज को दबा लेगी तो उसकी गलत फहमी है। इस देश में इस तरह से जनता की आवाज दबाने की कोशिश 1975 में हुई थी। जिसके जवाब जनता ने 1977 में पूरे उत्तर भारत से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम दो और हमारे दो की सरकार भी इस सत्य से वाक़िफ़ है। इसलिए वह बौखलाहट में किसी को गिरफ्तार कर रही है तो किसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इससे डरने की नहीं, बल्कि मुहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। सपा के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा है कि अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी हम दो और हमारे दो की सरकार के हर पीड़ित के साथ खड़ी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.