बलिया में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

बलिया: जिले में दलित किशोरी को अगवा कर एक युवक द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि उनकी बेटी को 20 अक्टूबर को इसी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निवासी संतोष कुमार राजभर ने अगवा कर लिया तथा उसे अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में महिला की तस्वीरें खींचकर एडिटेड अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.