बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी, ट्रेन से 1.80 करोड़ रुपये बरामद

Ballia News: जीआरपी बलिया को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के पास से 1 करोड़ 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विवेकानन्द के नेतृत्व में की गई।

सूचना के अनुसार, बलिया रेलवे स्टेशन पर साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस के ए-2 कोच की सीट संख्या 44 पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में बैठा था, जिसके पास स्लेटी रंग के दो ट्रॉली बैग थे। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश चौधरी पुत्र आनन्द बिहारी चौधरी (निवासी मरहियां, जिला सारण, बिहार) बताया।

यह भी पढ़े - 26 साल बाद खुला फर्जी प्रमाणपत्र का मामला, बलिया में बेसिक शिक्षक बर्खास्त

बैग की जांच में दोनों में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। ओमप्रकाश ने बताया कि वह ये पैसे झांसी से छपरा ले जा रहा था और कुल रकम 1.80 करोड़ रुपये है। जब उससे रुपयों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।

इसके बाद जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मामले की जानकारी आयकर विभाग के उपनिदेशक (जांच), यूनिट-2 वाराणसी को भी दी गई ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।

इस सफलता में थानाध्यक्ष विवेकानन्द के साथ हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव, मोहसिन खान, कांस्टेबल शिवकुमार तिवारी और रामरक्षा यादव शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.