Budaun News: दहेज के लिए परेशान कर रहा सिपाही, SSP के आदेश पर FIR

बदायूं,: एक सिपाही और उसके परिजनों ने महिला को अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और एक कार के लिए परेशान किया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सिविल लाइन में आरोपी सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जिला मेरठ के थाना ककरखेड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने एसएसपी से शिकायत करके बताया कि उनकी शादी 29 जून 2020 को मेरठ निवासी विकास उर्फ विक्की के साथ हुई थी। जिसमें उनके पिता ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। नौ लाख रुपये नगद भी दिए। पति बदायूं के एक थाने में सिपाही है। आरोप है कि ससुरालीजन शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे।

 10 लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। वह अतिरिक्त दहेज के लिए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। पति शराब पीने का आदी है। वह अक्सर ही गाली-गलौज करता है। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। आरोप है कि जेठ पर महिला पर गलत नजर रखता है। उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

सास और पति को बताया तो उन्होंने महिला को घर से भगा दिया और उनके बेटी भी ले ली। एक फरवरी दोपहर लगभग 12 बजे जेठ ने महिला को पकड़ा और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंची सास ने महिला का सिर दीवार में मार दिया। चुन्नी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया। एसएसपी ने कोतवाली सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को आदेशित किया। 

पुलिस ने आरोपी सिपाही विकास उर्फ विक्की, महेश, सुंदर, अंजू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकाने, अप्राकृतक कृत्य आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.