जुआ में पत्नी को हार गया पति : रख दिया गिरवी, देवर ने उठाया मौके का फायदा ; भाई ने बचाई लाज

UP News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जुए में हार गया। फिर पत्नी को दिल्ली में गिरवी रख दिया। इसकी सूचना विवाहिता के परिजनों को मिली तो वे दिल्ली पहुंचे और बेटी को छुड़ा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। विवाहिता का पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के एक साल बाद वह अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया और साथ रहने लगा।

विवाहिता की दो बेटियां हैं। विवाहिता का पति जुआ खेलता है। इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग करता है। इस बीच आरोपी पति दिल्ली में जुआ हारने के बाद विवाहिता को गिरवी रख आया। साथ ही पैसे देने पर उसकी पत्नी को ले जाने का वादा किया। इस बीच, गिरवी रखी पत्नी के हाथ उस परिवार का मोबाइल लग गया, जिसके यहां पति ने उसे गिरवी रखा था। तीसरे दिन उसे मौका मिला तो उसने अपने भाई को फोन किया और उसे बताया कि क्या-क्या हुआ था। महिला की बात सुनकर मायके वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में विवाहिता का भाई दिल्ली पहुंचा और दो लाख रुपये देकर अपनी बहन को मुक्त कराया।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि छह महीने पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि देवर भी मौका का फायदा उठाता है। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो देवर ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की, इसके बाद से ही वह अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.