- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- आगरा
- Agra News: सस्ती लिपस्टिक लेकर आया पति, पत्नी ने खड़ा किया बखेड़ा, ऐसे बनी बात
Agra News: सस्ती लिपस्टिक लेकर आया पति, पत्नी ने खड़ा किया बखेड़ा, ऐसे बनी बात
On
UP News : मामला आगरा का है। पत्नी की पसंद की लिपस्टिक लाने की बजाय सस्ती लिपस्टिक लेकर पति घर
आया तो बखेड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी एक महीने से मायके में है। न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने पर काउंसलर ने दोनों में समझौता कराया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी दो साल पहले मथुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी का आरोप है कि पति उसकी पसंद का मेकअप का सामान नहीं लेकर आता। हमेशा सस्ता वाला लाता है। सहेलियां उपहास करती हैं। शर्मिंदा होना पड़ता है। पति से अच्छी कंपनी की लिपस्टिक लाने के लिए कहा था, लेकिन 20 रुपये वाली ले आया। पिछले एक महीने से वह मायके में है। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। पति ने पत्नी की शर्तें मान ली और समझौता हो गया।
खबरें और भी हैं
Ballia News: गंगा नदी में छोड़ी गई 2 लाख मछलियों की अंगुलिकाएं
By Parakh Khabar
श्रीनगर ब्लास्ट: नौगाम थाने में भीषण विस्फोट, 9 की मौत और 26 घायल
By Parakh Khabar
Latest News
15 Nov 2025 23:12:42
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया,...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
