मोदी के गारंटी कार्ड पर है पूरे देश को भरोसा: PM

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है क्योंकि उसमें जमीनी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ, मोदी का गारंटी कार्ड है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने पांच साल तक जनता को विश्वासघात के सिवा कुछ नहीं दिया।

मोदी राजस्थान के नागौर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ कांग्रेस के पास लूट का लाइसेंस है, वहीं दूसरी तरफ, मोदी का गारंटी कार्ड है। आपको किस पर भरोसा है?... मोदी के गारंटी कार्ड पर पूरा देश भरोसा करता है तो उसके कुछ ठोस कारण हैं। उनमें हवाबाजी नहीं है, जमीनी सच्चाई है। और एक-एक गारंटी को पूरा करने के लिए समय का हर पल, दिन-रात मैं खपा रहा हूं।’’

यह भी पढ़े - बुंदेलखंड के सबसे बड़े लोकगीत मंच ‘बुंदेली बावरा’ में नारी शक्ति का परचम, टीकमगढ़ की सविता राज बनीं विजेता

उन्होंने कहा,‘‘भाजपा ने गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे, मोदी ने गारंटी पूरी की या नहीं की?’’ उन्होंने इस संबंध में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने, तीन तलाक को खत्म करने तथा लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने की पहलों का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा,‘‘राजस्थान में कांग्रेस ने पांच साल में डगर-डगर पर आपको विश्वासघात के सिवा और कुछ नहीं दिया है।

कांग्रेस ने यहां आपको कुशासन वाली सरकार दी। कांग्रेस ने यहां आपको भ्रष्ट और घोटालों वाली सरकार दी।’’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के एक मंच पर आने की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा,‘‘इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया। चुनाव का समय आया है तो ये लोग बेमन से साथ साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।’’ मोदी ने कहा,‘‘इनकी हाथ मिलने की सेंचुरी हो गई लेकिन मिलाप नहीं हुआ।

दिल में खटास है। ये लोग हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं। आज लोग कहते हैं कि राजस्थान में कुल मिलाकर सौ मुख्यमंत्री थे। अपने-अपने क्षेत्र में हर माफिया, हर दबंग, हर दंगाई खुद को कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री से कम मानता ही नहीं था।’’ राज्य में चर्चा में चल रही कथित 'लाल डायरी' का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,‘‘पिछले कई महीने से राजस्थान की लाल डायरी बड़ी चर्चा में, बड़ी सुर्खियों में है।

लाल डायरी में कांग्रेस के अपने ही नेता ने कांग्रेस के कुशासन की कथा को पूरे विस्तार से लिखा है। तभी तो मुख्यमंत्री का अपना बेटा यह लिखकर देने को तैयार है कि पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली।’’

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.