ICC ODI World Cup 2023 : पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला भारत का वीजा, लेना पड़ गया ये फैसला

नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की धरती पर 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन अब भारत आने से पहले ही पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ा संकट हो गया है। पाकिस्तान टीम को अभी तक वीजा नहीं मिला है। जिससे उसे अपने वर्ल्ड कप की तैयार‍ियों के प्लान में बदलाव करना पड़ा है।

भारतीय वीजा नहीं मिलने की वजह से अब पाकिस्तान की टीम सीधे हैदराबाद आएगी। दुबई के रास्ते भारत आने के प्लान को कैंसिल कर दिया है।  क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक इंफो ने दावा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच के लिए हैदराबाद पहुंचने की योजना दुबई के रास्ते तैयार की थी। टीम को दुबई में कुछ दिन रूकना था। उसके बाद हैदराबाद में होने वाले प्रैक्टिस मैच के लिए भारत आना था। पाकिस्तान को वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच में 29 सितंबर को हैदराबाद में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। वहीं दूसरा प्रैक्टिस इसी ग्राउंड पर तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होना है। पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। 

यह भी पढ़े - T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक

2016 में किया था आखिरी बार दौरा

साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध खराब हो गए। पाकिस्तान ने आखिरी बार साल 2012-13 में बाइलेटरल सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। उसके बाद पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भी हिस्सा लेने भारत आई थी।  

खबरें और भी हैं

Latest News

ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
ढाका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बांग्लादेश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
आईआईटी कानपुर के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने 13.2 करोड़ रुपये का सहयोग दिया
बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
देवरिया में चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के 46,944 पद रिक्त, फिलहाल नई भर्ती की कोई योजना नहीं
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.