आज का राशिफल। 30 जनवरी, 2024

मेष

आज आप प्रतिस्पर्धियों के सामने बचाव के मूड में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों के व्यक्तित्व और उनकी सफलता से काफी प्रेरित रहेंगे।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal: 20 जनवरी 2025, खुशियों का आगमन कुछ राशियों के जीवन में

वृष

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

आज अपनी जीवनशैली पर ध्यान अवश्य दें। आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं जिसके कारण कार्यों में रुकावटें आ सकती है। निजी संबंधों में कुछ न्यूनता महसूस होगी। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क

आज आप अपने कुशल वाक् चातुर्य से महत्वपूर्ण परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। बॉस आपकी सैलरी बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

सिंह

आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें। अधिकारी वर्ग आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। अनुपयोगी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।  आपको स्वास्थ्य में काफी ध्यान देना चाहिए। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है।

कन्या

आज आर्थिक उलझनों का निवारण होगा। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का भाग्य खुल सकता है। अचानक बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। आपकी इच्छाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। मित्र आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे।

तुला

आज किसी महत्वपूर्ण काम में हाथ न डालें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। मन में अप्राकृतिक और अव्यावहारिक विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक रहेगी। पिता से झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक

आज अपने परिजन व दोस्तों के साथ समय बिताएं। विद्यार्थियों को किसी उपलब्धि के लिए सम्मान मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में उत्तम प्रगति होगी।  प्रेम संबंध को वैवाहिक स्वरूप भी दे सकते हैं। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु

आज आपके व्यवहार एवं सिद्धांतों से कई लोग प्रभावित रहने वाले हैं। छोटे बच्चों की पढ़ाई को लेकर माता-पिता चिंतित हो सकते हैं। यात्रा काफी शुभ एवं मंगलमय रहने वाली है। रेस्टोरेन्ट एवं होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।

मकर

आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। दोपहर के बाद काम तेजी से गति पकड़ेंगे। सेहत में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपको अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। उच्च शिक्षा में बड़ा शानदार प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ

आज किसी से व्यर्थ में न उलझे। दूसरों के काम में टोका-टाकी करना उचित नहीं है। अपना चरित्र अच्छा रखें। विवाह सुख में कुछ न्यूनता रहेगी। आकस्मिक धन हानि होने के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के बावजूद अपने काम पर ध्यान दें।

मीन

आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिताएंगे। धर्म-कर्म में दिखावा न करें। करियर में आपको बड़े मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य सुख का भरपूर आनंद लेंगे।

Edited By: Parakh Khabar

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.