आज का राशिफल। 16 नवंबर, 2023

मेष

आज व्यवसाय में कुछ अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आज सिर्फ अपने मन की आवाज को सुनें।

वृष

आज आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। लेकिन आपको अचानक कोई भी निर्णय आज नहीं लेना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है।

मिथुन

आज व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बांट दें। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

कर्क

आज सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाला है। महिलाओं के लिए दिन काफी कमजोर रहेगा। जॉब संबंधित इण्टरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं।

सिंह

आज बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाक़ात होगी।

कन्या

आज दिन की शुरुआत शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहने वाला है।

तुला

आज विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनोवाञ्छित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज राजनीतिक लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। संतान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु

आज दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप काफी व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें।

मकर

आज सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फंस सकता है। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नई स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी। आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी।

मीन

आज घर का माहौल काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकान्त में समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.