- Hindi News
- राशिफल
- आज का राशिफल। 14 नवंबर, 2023
आज का राशिफल। 14 नवंबर, 2023
मेष
वृष
आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपका स्वभाव लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आप काफी रुचि लेंगे।
मिथुन
आज किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। रुके हुए मामलों के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव लेने के कारण डायबिटीज के रोगियों का स्वास्थ कमजोर हो सकता है।
कर्क
आज नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनमुटाव दूर होगा। बिजनेस में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी।
सिंह
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप सहभागिता बढ़ाएंगे। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूंढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कन्या
आज उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे। शिक्षा में आपका मन लगेगा। प्रिय मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। बच्चों के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।
तुला
आज कारोबार में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिलने में परेशानी होगी। मन में कई सारे विचार आने के कारण अस्थिरता का भाव रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक
आज एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी। निर्माण संबंधी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। आपके पास नई जिम्मेदारियां आएंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी सामाजिक समारोह में सक्रियता रहेगी।
धनु
आज बेवजह कलह होने से मन अशांत हो सकता है। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। सहकर्मियों के रूखे व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। दांतों के रोग परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
मकर
आज आय के नवीन साधन विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। जॉब में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।
कुंभ
आज काम में भागादौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। जॉब में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद ही परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी। आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।
मीन
आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। इंजीनियरिंग छात्रों को जॉब मिल सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे।
