Aaj Ka Rashifal 10 Oct 2025: क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 

आज जल्दबाजी में व्यावसायिक डील से आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अधिक लाभ की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। आप वैचारिक द्वंद्व में उलझे रहेंगे। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रहने दें।

वृष

आज परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। लोग आपकी बातों को मानेंगे। वैवाहिक जीवन का आज परस्पर संवाद से सुलझा लेंगे। नई संपत्ति के लेन-देन का विचार कर सकते हैं। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 04 Dec 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन

आज व्यापार में जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ बहसबाजी न करें। दिनचर्या अनुशासित रखने का प्रयास करें। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो धूप और गर्मी को लेकर पूरी सावधानी बरतें।

कर्क

आज रुके हुए कार्य प्रारंभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। बुद्धिमान लोगों के साथ चर्चा होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।

सिंह 

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। नए काम को लेकर जुनून रहेगा। दूसरों के झगड़ों में अधिक हस्तक्षेप न करें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं।

कन्या 

आज यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। लोग आपको धोखा देने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें।

तुला

आज मन में संशय की स्थिति रहेगी। छोटी-छोटी बातों में तनाव न लें। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त की समस्या उभर सकती है। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। लोगों के हस्तक्षेप से आपके कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

वृश्चिक 

आज दोस्तों की इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। अपने अंतर्मन की आवाज अवश्य सुनें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।

धनु 

आज मन में नए रचनात्मक विचार आएंगे। जिन पर कार्य करके आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ होगा। अपनी उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे। किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। कम समय में बहुत से काम निपटा लेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।

मकर

आज रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में गति बढ़ेगी। बदलते मौसम के कारण आपकी परिस्थिति खराब हो सकती है। नौकरी के प्रति आपकी जवाबदेही बढ़ सकती है। किसी अटके हुए मामले में आपको दोबारा उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ

आज दूसरों के कार्यों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको बदलने पड़ेंगे। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। पुराने कड़वे अनुभवों का स्मरण हो सकता है।

मीन

आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। रुकी हुई पेमेंट आपको प्राप्त हो सकती है। भावनात्मक रूप से अत्यंत सशक्त रहेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। मेहनत के दम पर अपना काम पूरा कर लेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.