- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- Health Tips: जीभ पर नजर आएं काले धब्बे तो ना करें अनदेखा, इन बीमारियों की ओर हो सकता है संकेत
Health Tips: जीभ पर नजर आएं काले धब्बे तो ना करें अनदेखा, इन बीमारियों की ओर हो सकता है संकेत
On
जीभ ना सिर्फ खाने के स्वाद बताती है, बल्कि जीभ के रंग के आधार पर भी आप यह जान सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य कैसा है। बता दें कि जीभ पर दिखने वाले काले निशान कई बार किसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में इन्हें अनदेखा करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
अगर आपकी जीभ पर काले धब्बे नजर आ रहे हैं। तो आपके शरीर में खून की कमी या फिर डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। खून की आपूर्ति ठीक ढंग से शरीर में न हो पाने के कारण भी जीभ में काले धब्बे नजर आते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीभ में काले धब्बे की समस्या को दूर करने के लिए आप कौन से उपाय अपना सकते हैं।
मुंह की सफाई
बता दें कि मुंह की गंदगी के कारण भी काले धब्बे नजर आ सकते हैं। इन्हें दूर करने के लिए मुंह को अच्छे से साफ करें। जीभ और दांतों पर लगी गंदगी को साफ करें। दिन में 2 बार ब्रश करें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें। वहीं इन काले धब्बों की समस्या से बचने के लिए आप रात को मीठी चीजों का सेवन ना करें, क्योंकि इससे मुंह में बैक्टीरिया बढ़ सकती है।
लौंग के पानी से गरारे
हर घर में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। लौंग ओरल हेल्थ के लिए लाभकारी मानी जाती है। लौंग की मदद से जीभ में नजर आने वाले काले धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। लौंग को पानी में उबाल लें और पानी गुनगुना होने पर इस पानी से गरारे करें। इस उपाय को करने से जीभ पर नजर आने वाले काले धब्बे खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा आप इन धब्बों से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा का इस्तेमाल
एलोवेरा की मदद से आप जीभ के काले धब्बों से निजात पा सकते हैं। इसलिए इन धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का ताजा जेल निकालकर जीभ के काले धब्बों पर लगाएं। आप इसके लिए एलोवेरा के जूस का सेवन कर सकते हैं। इन धब्बों को हटाने के लिए आप अनानास का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि अनानास में ब्रोमलेन इंजाइम पाया जाता है, जो जीभ के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।
नीम का इस्तेमाल
नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, इससे आप बैक्टीरियल इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। ओरल हेल्थ के लिए नीम का इस्तेमाल कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। जीभ के काले धब्बों को हटाने के लिए नीम की पत्तियों को उबाल लें। फिर हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला करें। क्योंकि जीभ में काले धब्बे की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।
लहसुन का इस्तेमाल
आप जीभ के काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीभ पर हल्के हाथ से लहसुन के एक छोटे टुकड़े को रगड़ें। इस उपाय को करने से आप जीभ पर नजर आने वाले काले धब्बों से निजात मिल जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
खबरें और भी हैं
Latest News
06 Oct 2026 14:58:05
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
