Google Year in Search 2024: भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुईं ये चीजें, इसमें रहा यूजर्स का इंटरेस्ट

नई दिल्ली। भारत में गूगल सर्च में 2024 के दौरान खेल और राजनीतिक खोज सबसे ऊपर रहीं। एक गूगल ब्लॉग में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इस दौरान आईपीएल, विश्व कप और चुनाव परिणाम प्रमुख रूप से ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल रहे। ब्लॉग के अनुसार, सर्च रुझानों में विभिन्न भाषाओं में खेल और मनोरंजन के विषय शामिल थे। इसके अलावा देशी संगीत, मीम्स और मजाकिया शब्द भी खोजे गए। 

इंडियन प्रीमियर लीग, टी20 विश्व कप, ओलंपिक, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग ट्रेंडिंग सर्च सूची में शीर्ष पर थे। व्यक्तियों की बात करें तो शीर्ष दस ट्रेंडिंग सर्च में पांच खेल से थे। इनमें विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन सबसे लोकप्रिय व्यक्ति बनकर उभरे। इसके अलावा, शीर्ष 10 रैंकिंग में चुनाव परिणाम 2024, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) शामिल थे। 

यह भी पढ़े - यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित

ब्लॉग के अनुसार, लोगों ने मौसम और स्वास्थ्य के बारे में भी सवाल और चिंताएं व्यक्त कीं। इस दौरान ‘अत्यधिक गर्मी’ और ‘मेरे आसपास एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक)’ जैसे विषय ट्रेंडिंग सर्च में शामिल थे। मनोरंजन क्षेत्र में स्त्री-2, कल्कि 2898, 12वीं फेल, लापता लेडीज और हनु-मान सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्में थीं। हीरामंडी, मिर्जापुर, बिग बॉस 17 और पंचायत जैसे वेब शो भी खोज सूची में अव्वल रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.