- Hindi News
- भारत
- अपना दल (एस) के महासचिव आर. बी. सिंह पटेल ने बसराही में की कार्यकर्ता बैठक, ओबीसी आरक्षण का मुद्दा प...
अपना दल (एस) के महासचिव आर. बी. सिंह पटेल ने बसराही में की कार्यकर्ता बैठक, ओबीसी आरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया

छतरपुर, 7 अगस्त 2025 : अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने मंगलवार को चंदला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसराही में आयोजित कार्यकर्ता बैठक और सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया। पंचायत भवन में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) का तेजी से विस्तार हो रहा है। चंदला क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह और निष्ठा इस बात का संकेत है कि पार्टी का आधार यहां मजबूत हो रहा है। हमारा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद करना है। यह एक सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और आगामी रणनीतियों से अवगत कराया। साथ ही कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, और सबकी भागीदारी से ही पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाया जा सकता है।
इस दौरान कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
सभा में आर. बी. सिंह पटेल ने विशेष रूप से ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और कहा कि अपना दल (एस) हमेशा से सामाजिक न्याय और समान अवसर की पक्षधर रही है।
गौरतलब है कि अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार के साथ एक मजबूत तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने की दिशा में लगातार सक्रिय है।