पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, और कोई आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की एक विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया और अन्य निर्णय तय किए जाएंगे। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कर्नाटक सरकार ने भी इस दुखद अवसर पर राज्य में सात दिन का शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़े - कोर्टेवा एग्रीसाइंस का डेलिगेट® कीटनाशक: भारतीय किसानों के लिए सतत और सटीक कीट नियंत्रण को आगे बढ़ाते हुए

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की संवेदनाएं

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन को राजनीति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और कुशल प्रशासक के रूप में डॉ. सिंह ने देश की सेवा में अभूतपूर्व योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी डॉ. सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनका निधन राजनीति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाओं से भारत की आर्थिक और राजनीतिक संरचना को मजबूती प्रदान की। उनके निधन से देश ने एक कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर में नहर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित...
Ballia News : पट्टीदारी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मुंबई से लौटा था घर
गोंडा : रिंग रोड निर्माण की आड़ में अवैध खनन, पोकलैंड और 7 डंपर सीज—खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
बिहार शपथ ग्रहण समारोह : भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दी पूरी जानकारी, बताया—कौन-कौन होंगे शामिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.