भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फिल्म हर- हर गंगे ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानिए फिल्म में क्या है खास

Bhojpuri Film: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फिल्म हर- हर गंगे ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. लोगों को यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है. बता दें कि पवन सिंह के करोड़ों फैंस है. लोग इनकी फिल्मों को देखना खूब पसंद भी करते है. इसी बीच इनकी फिल्म हर- हर गंगे लोगों को खूब पसंद आ रही है. पवन सिंह की यह फिल्म देशभर के करीबन चालीस से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म दशहरा पर रिलीज की गई. फिलहाल, यह सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की अच्छी कमाई

भोजपुरी को चाहने वाले लोग इस फिल्म को लगातार देख रहे हैं. सभी भाषाओं की फिल्मों पर यह फिल्म भारी पड़ी है. क्योंकि, यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. सिलेमा आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है. पवन सिंह की इस फिल्म के निर्माता अभय सिंह, एके पांडेय, वाई आर वर्मा हैं. वहीं, निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय हैं. बता दें, फिल्म पीएम मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट 'नमामि गंगे स्वच्छता अभियान' पर आधारित है. यह इस फिल्म की सबसे खास बात है. इसलिए लोगों को यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है.

यह भी पढ़े - “राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता

'दुर्गा पूजा पर फिल्म रिलीज होना शुभ'

निर्देशक ने इस फिल्म को लेकर कहा कि 'दुर्गा पूजा पर फिल्म रिलीज होना एक अपने आप मे शुभ मना जाता हैं. उसमें भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलना और भी गर्व की बात होती है. अगर फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा हो तो फिल्में जरूर चलती हैं. हमारी फिल्म अच्छे ठोस मुद्दे की कहानियों पर बनाई गई है, उसे चलना तो लाजमी है.' एक्टर इस फिल्म की सफलता से काफी खुश है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.