‘हस्तिनापुर के वीर’ में अर्जुन बने मां दुर्गा, दुर्योधन ने निभाया महिषासुर का किरदार

मुंबई, अक्टूबर 2026: सोनी सब का धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ पांडवों और कौरवों के बचपन की कहानियों को दर्शकों के सामने पेश कर रहा है। शो में साहस, कर्तव्य और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है।

शो में जल्द ही एक विशेष नृत्य प्रस्तुति देखने को मिलेगी, जिसमें अर्जुन का किरदार निभा रहे उर्वा सावलिया मां दुर्गा के रूप में, जबकि दुर्योधन की भूमिका निभा रहे आयुध भानुशाली महिषासुर के रूप में नजर आएंगे। दोनों कलाकार देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए पौराणिक युद्ध का मंचन करते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े - अविका गोर की टेलीविजन पर शाही वापसी, ‘अप्सरा’ में बनेंगी अप्सराओं की रानी; 21 अक्टूबर से प्रसारण

इस विशेष प्रस्तुति में नृत्य, संगीत और प्रभावशाली भाव-भंगिमाओं का संगम देखने को मिलेगा। मां दुर्गा के रूप में उर्वा सावलिया शक्ति और सौम्यता का संतुलन प्रस्तुत करते नजर आएंगे। वहीं, आयुध भानुशाली महिषासुर के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी से प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे।

इस भूमिका के लिए उर्वा सावलिया ने कई सप्ताह तक लगातार अभ्यास किया। उन्होंने नृत्य के स्टेप्स के साथ-साथ भाव-भंगिमाओं को भी निखारने पर विशेष ध्यान दिया, ताकि मां दुर्गा के इस प्रतिष्ठित किरदार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

‘मां दुर्गा का किरदार निभाना अनूठा अनुभव’

अर्जुन की भूमिका निभा रहे उर्वा सावलिया ने कहा कि जब उन्हें इस विशेष प्रस्तुति में मां दुर्गा का किरदार निभाने के बारे में पता चला तो वह बेहद उत्साहित हुए। उनके मुताबिक, मां दुर्गा के रूप में तैयार होना और इस भूमिका को निभाना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव रहा।

उन्होंने बताया कि प्रस्तुति की तैयारी के लिए कई सप्ताह तक अभ्यास किया, ताकि नृत्य और भाव-भंगिमाओं को बेहतर बनाया जा सके। उनके अनुसार, यह अनुभव चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद आनंददायक भी रहा और उन्हें अपने अभिनय के एक नए पक्ष को सामने लाने का मौका मिला।

‘हस्तिनापुर के वीर’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.