आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.31%, 414 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान

भोपाल, सितंबर 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 99.31% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के आधार पर यह प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है।

इस दौरान कंपनी ने 414.08 करोड़ रुपये के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं के बीच उसका प्रति दावा औसत मूल्य करीब 15 लाख रुपये रहा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ- अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स सारंग गोखले ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए क्लेम प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाना है। बिना जांच वाले मामलों में अंतिम दस्तावेज मिलने के बाद क्लेम सेटल करने का औसत समय एक दिन रहा।

डिजिटल माध्यमों से क्लेम प्रक्रिया आसान

कंपनी के अनुसार, ग्राहक मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप, चैटबॉट और वेबसाइट के जरिए क्लेम दर्ज करने के साथ उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि डिजिटल प्रक्रियाओं के इस्तेमाल से क्लेम का तेजी से निपटारा करने में मदद मिल रही है।

‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत कंपनी ने पात्र दावों के लिए एक ही दिन में करीब 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी के मुताबिक, डिजिटल प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि जरूरत के समय पॉलिसीधारकों के परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.