Unnao Road Accident: अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

उन्नाव में अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्नाव। औरास थाना क्षेत्र में  एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार द । हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने उन्हें इलाज के लिये सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर  कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तकिया निवासी राजू (18) पुत्र इंसान अली अपने रिश्तेदार आजाद (24 ) को  लखनऊ डाक्टर को  दिखाने के लिये बाइक से निकला था। औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहाखेड़ा गांव के किसी काम से बाइक रोक कर दोनों खड़े हो गये। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों  उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर  घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपीडा की एम्बुलेंस से उन्हे इलाज के लिये सीएचसी औरास लाया गया। जांच में  डाक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं आजाद की हालत गंभीर देखते हुये उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया । जिसे पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है। परिजनों के मुताबिक मृतक राजू की दो माह पूर्व शादी हुई थी। पति की मौत उसकी पत्नी सदमे में है। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.