सिद्धार्थनाथ सिंह का आरोप: सपा सरकार में घुसपैठियों को मिले फर्जी दस्तावेज

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बहाने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं द्वारा घुसपैठिए ढूंढने के समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुये पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि सपा कार्यकर्ता उस समय क्या कर रहे थे जब घुसपैठियों के फर्जी आधार कार्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट बनवाए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के फर्जी कागजात बनवाए गए थे। घुसपैठियों के डॉक्यूमेंट जो गलत तरीके से बनाए गए थे,उसे ठीक करने का कर्तव्य भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का है।

अखिलेश यादव को परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि जहां पर राष्ट्र सुरक्षा का विषय आता है, कमजोर वर्ग के नागरिकों के प्रश्न आता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता बाहर निकलेगा। इसलिए यह भाजपा का कार्य है और पार्टी वही काम कर रही है। जब भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सभी सूचनाएं अधिकारियों तक पहुंचती हैं। तो इससे उन्हें भी काम करने में और मदद मिलती है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा था कि आखिर भाजपा के लोगों को किसने अधिकार दिया कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को चेक करेंगे। यह काम प्रशासन का है और प्रशासन को करना चाहिए।

यह भी पढ़े - UP Board Exam: परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक स्कूल कर सकेंगे सूची में संशोधन

उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा के लोग जो कर रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में कितने घुसपैठिए मिले थे। लखनऊ में भाजपा के नेता घुसपैठिए ढूंढने निकल गए हैं। अखिलेश यादव ने यह भी कहा है कि लखनऊ के सांसद कौन हैं डिफेंस मिनिस्टर यहां के सांसद हैं। अब क्योंकि जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को हराना है। इसलिए भाजपा के लोग कुछ पैसे ढूंढने निकल चुके हैं। जिन अधिकारियों ने आधार कार्ड कागज बनाए थे उन अधिकारियों पर कब कार्यवाही होगी। अखिलेश यादव ने कहा है कि कोई घुसपैठिया नहीं है गरीब लोगों को अपमानित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

FIFA World Cup : ग्रुप ‘I’ बना सबसे मुश्किल ग्रुप, दिग्गज टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर FIFA World Cup : ग्रुप ‘I’ बना सबसे मुश्किल ग्रुप, दिग्गज टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर
वॉशिंगटनः 2026 फीफा वर्ल्ड कप का ड्रॉ शुक्रवार को जॉन एफ. केनेडी सेंटर में हुआ, जिससे फुटबॉल के सबसे बड़े...
हरिद्वार : जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मॉर्चरी में शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों का हंगामा
हरिद्वार : चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घोटाला उजागर, फर्जीवाड़े के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज
Smriti Mandhana: शादी टलते ही सामने आया पहला पोस्ट, इंगेजमेंट रिंग नदारद देखकर फैंस में बढ़ी टेंशन
Indigo Flight Cancellation: आसमान छूते किरायों पर सरकार सख्त, इंडिगो को तुरंत यात्रियों का रिफंड देने का आदेश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.