पीलीभीत: सस्ता सौदा बताकर बेच दी दूसरे की जमीन और उत्तराखंड की महिला से ठग लिए तीन लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत: कम दाम में सौदा करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला को दूसरे के हिस्से की जमीन बेचकर तीन लाख रुपये ठग लिए। जब घटना का पता चला और रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी धमका दिया। इतना ही नहीं ठगी करने के लिए अपने ही रिश्तेदारों को गवाह बनाकर सामने खड़ा कर दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में उत्तराखंड के खटीमा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गौटिया निवासी सायरा बी ने बताया कि अमरिया क्षेत्र के ग्राम जगत के निवासी लखवीर सिंह ने उन्हें ग्राम अभयराजपुर उर्फ नूरपुर में अपना खेत बताते हुए जगह दिखाई। तीन लाख रुपये में पांच दिसंबर 2019 को ये जमीन पीड़िता को बेच दी गई। उक्त जमीन लखवीर की होने की गारंटी उसके भाई सुरजीत सिंह और मनदीप सिंह ने ली थी। 

यह भी पढ़े - UP News: पीलीभीत के दो सीओ का तबादला, गैरजनपद से आएंगे नए अधिकारी

दाखिल खारिज न होने पर पीड़िता को पता चला कि जो जमीन उन्हें बेची गई है तो लखवीर की है ही नहीं। अपने हिस्से की जमीन का वह पूर्व में ही दूसरे से सौदा कर चुका है। गवाह के तौर पर सामने लाए गए दोनों युवक एक भतीजा और दूसरा उसका भाई है। इसकी शिकायत थाना पुलिस से लेकर एसपी तक की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। अब कोर्ट के आदेश पर जगत गांव निवासी लखवीर सिंह, उसके भाई सुरजीत सिंह और भतीजे मनदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.