- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: किशोरी समेत तीन ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों में मचा हड़कंप
Lucknow News: किशोरी समेत तीन ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों में मचा हड़कंप

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। गुडंबा में 15 वर्षीय पल्लवी ने घर में फंदा लगा लिया, वहीं दुबग्गा में 40 वर्षीय किसान सुशील पाल और सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर में 36 वर्षीय ट्रक चालक चंद्रवीर यादव ने फंदे से जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पल्लवी ने रसोई में लगाया फंदा
बाग में लटका मिला किसान का शव
दुबग्गा थाना क्षेत्र के मौरा निवासी किसान सुशील पाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बहनोई संत पाल के मुताबिक, शनिवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। रविवार सुबह सुशील घर में नहीं मिले। तलाश करने पर उनका शव आम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। सुशील के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
ट्रक की खिड़की से लटका मिला चालक का शव
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर इलाके में ट्रक चालक चंद्रवीर यादव का शव ट्रक की खिड़की से गमछे के फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि चंद्रवीर बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। वह ट्रक पर दिल्ली से माल लादकर लखनऊ आया था। ट्रक खड़ा करने के बाद रविवार सुबह उसका शव ट्रक की खिड़की से लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।