- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हाथरस
- हाथरस : मंदिर में प्रसाद खाने से महिला की मौत, बच्चों समेत दर्जनभर लोग बीमार
हाथरस : मंदिर में प्रसाद खाने से महिला की मौत, बच्चों समेत दर्जनभर लोग बीमार
On
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव में मंदिर में चढ़ाए गए प्रसाद को खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित करीब दर्जनभर लोग बीमार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े - Happy Dhanteras 2025: मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से समृद्धि की कामना
बीमारों में शामिल मुन्नी देवी (55) की शनिवार सुबह मौत हो गई। वहीं अन्य सभी को उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खाद्य विषाक्तता का प्रतीत हो रहा है। संभवतः मंदिर में चढ़ाई गई मिठाइयां खराब हो गई थीं, जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
25 Oct 2025 16:45:33
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव में मंदिर में चढ़ाए गए प्रसाद को...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
