Deoria News: देवरिया से अपहृत नाबालिग पश्चिम बंगाल से बरामद, तीन महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआडी क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि महुआडी क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले नाबालिग गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर 6 अगस्त को मामला दर्ज कर पांच पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया। सर्विलांस के जरिए लोकेशन वर्धमान में ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम ने बच्ची को वहां से बरामद कर ट्रांजिट रिमांड पर देवरिया लाया।

पूछताछ में पता चला कि करीब आठ माह पहले पीड़िता की इंस्टाग्राम पर आरोपी नरगिस खातून से पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर साझा कर बातचीत शुरू हुई। एक माह पहले नरगिस पीड़िता से मिलने उसके घर भी आई थी। इसके बाद नरगिस खातून, मोहम्मद अलाउद्दीन, नगमा और आयशा ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर बलिया रेलवे स्टेशन बुलाया और ट्रेन से वर्धमान ले जाकर अपने घर में रखा।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी का झांसा देकर पीड़िता को ले जाया गया था। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में न तो लड़की को बेचने, न धर्म परिवर्तन और न ही समलैंगिक संबंध का कोई मामला सामने आया है। जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.