- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- बाराबंकी में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो की दर्दनाक मौत, कई घायल
बाराबंकी में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो की दर्दनाक मौत, कई घायल
On
बाराबंकी। लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना भयानक था कि दो लोगों के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास का इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। घटना के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। खबर अपडेट हो रही है।
सूचना मिलते ही टिकैतनगर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने तथा राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी, जहां शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले पटाखे तैयार किए जाते थे।
अधिकारियों ने घटनास्थल को सील कर दिया है और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट जारी…
खबरें और भी हैं
वेदिका हॉस्पिटैलिटी के मंजीत यादव पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप
By Parakh Khabar
मनोरंजन और शॉपिंग का डबल मज़ा
By Parakh Khabar
Latest News
13 Nov 2025 17:56:09
बाराबंकी। लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया।...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
