- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने दिलाया
बलिया : चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने दिलाया संकल्प

बलिया। चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत शुक्रवार को ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि किसान तभी अपने और समाज के विकास में योगदान कर सकते हैं, जब वे रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों से दूरी बनाकर गौ आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है और उन्होंने स्वयं भी विश्वविद्यालय परिसर में गाय पालकर खेती शुरू की है। लोक भारती के श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि यह खेती बेहद सरल है और किसान समाज हित में इससे जुड़ सकते हैं। वहीं, लोक भारती के धर्मेंद्र सिंह ने जिले में प्राकृतिक खेती को अभियान बनाकर आगे बढ़ाने की बात कही।
इस मौके पर किसानों को विभिन्न किस्मों के बीज भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उपनिदेशक मनीष सिंह, कृषि अधिकारी पवन कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पांडेय, संध्या पांडेय और दुष्यंत सिंह समेत कई किसान व अधिकारी मौजूद रहे।