बलिया के रजनीश राय बने ISRO वैज्ञानिक, घर-परिवार में खुशी की लहर

बलिया: मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सफलता हासिल करने वालों की फेहरिस्त में बलिया के रजनीश कुमार राय ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (सिविल) के पद पर चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।

दुबहर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र राय गुड्डू के बड़े भाई, सेवानिवृत्त सीआईएसएफ जवान सुनील राय के पुत्र रजनीश की इस उपलब्धि से घर-परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े - CBSE Result 2025: बलिया में फिर चमका सनबीम स्कूल, 10वीं और 12वीं में रहा 100% रिजल्ट

शिक्षा और करियर की राह

रजनीश ने प्राथमिक शिक्षा बलिया के होलीक्रॉस स्कूल से प्राप्त की और फिर 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से बीटेक किया, जहां से उनकी सफलता का सफर शुरू हुआ।

पहले उनका चयन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में हुआ, फिर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में भी जगह बनाई। लेकिन उनका लक्ष्य इससे बड़ा था, जिसे पाने की उन्होंने लगातार कोशिश जारी रखी।

ISRO में वैज्ञानिक बनने का सफर

अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर रजनीश अब इसरो में वैज्ञानिक/अभियंता 'एससी' (सिविल) के पद पर चयनित हो गए हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय गुड्डू ने भतीजे की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, आदर्श प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने रजनीश को बधाई दी।

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.