गरबा व डांडिया उत्सव में मनःस्थली एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने मचाया धमाल

Ballia News : नवरात्रि में डांडिया का अपना अलग ही रंग होता है। ये उत्सव के रंग को और भी गहरा कर देता है, जिसकी सच्ची तस्वीर मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती (MANASTHALI Education Centre Reoti) के प्रांगण में दिखी। नवरात्रि की पावन बेला पर छात्र-छात्राओं ने डांडिया उत्सव व गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति से हर किसी को भाव-विभोर कर दिया। 

 
MANASTHALI Education Centre Reoti
 
गरबा व डांडिया उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी व प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने गरबा और डांडिया के महत्व को समझाया। कहा कि डांडिया उत्सव हमें खुशियों से परिपूर्ण करता है। नवरात्रि पर डांडिया उत्सव का विशेष महत्व है। 
 
MANASTHALI Education Centre Reoti
 
कहा कि इस तरह की गतिविधियों से मनुष्य का जीवन इतनी व्यस्त दिनचर्या में एक नई ऊर्जा का संचार करता है। इस तरह के उत्सव में भाग लेने से छात्र-छात्राओं का जहां अपना आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं त्योहार को एक नए उत्साह के साथ मनाने का जुनून। प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों में प्रतिभागिता से एक नई उर्जा का संचार होता है। छिपी हुई प्रतिभा भी बाहर आती है। गरबा व डांडिया उत्सव को जया पांडे, श्रुति श्रीवास्तव, श्रीमती गीता सिंह, ज्योति उपाध्याय, प्रीति पांडेय, श्वेता सिंह इत्यादि अध्यापिकाओं ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.