Ballia News: खंभा गाड़ते समय हादसे में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय आनंद पांडेय की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक, आनंद पांडेय अपने घर के सामने बिजली का तार खींचने के लिए लोहे का खंभा गाड़ रहे थे। इसी दौरान वह खंभे के साथ जमीन पर गिर पड़े और उनका सिर पास में रखी ईंट से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही अचेत हो गए। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: कोटवा मोड़ के पास युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर; दो हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों के मना करने पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया।

आनंद पांडेय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पिता महेश पांडेय लकवाग्रस्त हैं, जबकि घर में दो छोटे बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.