Ballia News : राशन की दुकान पर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से मचा हड़कंप

हल्दी (बलिया) : जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह गांव में मंगलवार शाम सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग तक हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष रोशन राकेश सिंह व चौकी इंचार्ज शिवप्रताप पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों और ग्रामीणों से पूछताछ कर स्थिति को शांत कराया।

यह भी पढ़े - सीमेंट आधी कीमत पर दिलाने का झांसा, रुपये लेकर नहीं पहुंचाया सामान; बांसडीह में मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.