Delhi: महिला की मौत 17 लोग घायल, मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरा, देखें मंजर

नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बीती रात जागरण के दौरान स्टेज गिरने से करीब 16 लोग घायल हो गए और एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. यह घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, कालकाजी मंदिर में 26 जनवरी को माता के जागरण का आयोजन किया गया था, जिसमें रात को करीब साढ़े 12 बजे 1500 से 1600 लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान भीड़ आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए बनाए एक मंच पर चढ़ गई, जिसके बाद मंच नीचे गिर गया. इस हादसे में मंच के नीचे बैठे 17 लोगों को चोटें लगी हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक 45 वर्षीय महिला को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया.

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.