- Hindi News
- Top News
- छत्तीसगढ़: IED प्लांट करते दो नक्सली गिरफ्तार, डेटोनेटर, IED और बिजली वायर बरामद
छत्तीसगढ़: IED प्लांट करते दो नक्सली गिरफ्तार, डेटोनेटर, IED और बिजली वायर बरामद
On
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के चिलपरस के पास सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट कर रहे दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से आईईडी, डेटोनेटर, बिजली वायर बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है, जिस पर बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम को कल रात्रि नक्सल गस्त पर रवाना किया गया था।
गिरफ्तार नक्सली सानू कोमरा और अर्जुन साहू के पास से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। एएसपी अंतागढ़ खोमन सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन लांच किया गया था, जिसमे दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें और भी हैं
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
By Parakh Khabar
Latest News
26 Aug 2026 14:04:45
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
