आज का राशिफल। 30 सितंबर, 2023

मेष

आज व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। ज्यादा लाभ की अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिए। कारोबार में बड़ी डील को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है।

वृष

आज समाज में आपका प्रभुत्व तेजी से बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। आप नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे।

मिथुन

आज राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब ऑफर मिल सकता है। आप घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर समस्या होगी।

कर्क

आज आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। घर पर किसी कारण झगड़ा हो सकता है। चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे।

सिंह

आज मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। वैवाहिक जीवन में इगो की समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों के आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें।

कन्या

अाज दूसरों की सलाह के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

तुला

आज नव विवाहित काफी रोमांटिक पल बिताएंगे। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक का आनंद उठाएंगे। बुजुर्ग परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

आज जॉब में काम का दबाव कम रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा।

धनु

आज दिन का आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान वाहन में कुछ तकनीकी खराबी हो सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। प्रिय मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।

मकर

आज उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुडने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं।

कुंभ

आज भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। घर में अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। नौकरी पेशा जातक धन की लेन-देन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। एकांत और शांति में समय बिताना पसंद करेंगे।

मीन

आज ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनंद उठाएंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News: महिला को बातों में उलझाकर सोने के गहने और नकदी ले उड़े उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके सोने के गहने और...
Ballia News: ब्रह्म बाबा मंदिर जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, वाराणसी ले जाते समय मौत
Ballia News: जमीन पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, किशोरी की मौत; जाहिद समेत दो हिरासत में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.