- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP IAS Transfer: यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, भूपेंद्र एस. चौधरी बने बरेली मंडलायुक्त
UP IAS Transfer: यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, भूपेंद्र एस. चौधरी बने बरेली मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार शाम ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कई अधिकारियों के विभागों में कटौती की गई है तो कुछ का दायित्व बढ़ाया गया है।
मुख्य तबादले इस प्रकार हैं
पार्थसारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य से हटाकर प्रमुख सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाए गए।
अमित कुमार घोष बने प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग।
मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव पर्यटन से हटाकर अब प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग।
अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव नगर विकास से हटाकर प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग।
संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन विभाग से मुक्त किया गया, अन्य पदों पर बने रहेंगे।
अजय चौहान को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
आलोक कुमार तृतीय को पुराने पदों से मुक्त कर नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
पी. गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव राजस्व से हटाकर अब प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग का दायित्व संभालेंगे।
मनीष चौहान बने प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, सचिवालय सचिव, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक हिंदी संस्थान।
रणवीर प्रसाद को वर्तमान दायित्व के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
अनामिका सिंह बनीं आयुक्त खाद्य एवं रसद।
भूपेंद्र एस. चौधरी को मंडलायुक्त बरेली की जिम्मेदारी दी गई।
इस फेरबदल के बाद राज्य प्रशासनिक ढांचे में कई अहम बदलाव हुए हैं, जिनका असर आने वाले दिनों में नीतिगत और विकासात्मक कामकाज पर दिखेगा।