लखनऊ: अखिलेश ने बसपा से गठबंधन होने की किसी भी संभावना से किया इनकार

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा का नाम लिए बिना कहा कि उनके प्रत्याशी भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले होते हैं। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन की संभावना से इनकार भी किया।

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बसपा के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि अब तो समय जा चुका है। लोकसभा चुनाव में समय नहीं बचा है। शायद 15 तारीख से पहले ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो जाएगी, ऐसे में इस सबके लिए समय नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में सोचा जाएगा कि उनसे गठबंधन करना है या नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती को साथ लाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, मैं ऐसी कोई बात नहीं बोलना चाहता, जिससे किसी दल को नाराजगी हो। लेकिन सुनने में आता है कि उनके प्रत्याशी वही होते हैं, जिससे बीजेपी को लाभ मिले। 

बसपा ने तेलंगाना में बीआरएस से किया गठबंधन

यह भी पढ़े - मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप

 बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति बीआरएस (बीआरएस) के साथ गठबंधन करने की घोषणा की है। बसपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने हैदराबाद में बीआरएस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मंगलवार को मुलाकात के बाद गठबंधन करने का घोषणा की। बता दें कि इससे पहले बसपा ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था। जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती की सहमति से दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा होगा।

निषाद पार्टी ने मांगी एक और लोकसभा सीट

निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने भाजपा से गठबंधन में एक और लोकसभा सीट की मांग की है। उन्होंने भाजपा से हारी हुई सीटों में एक सीट की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें यदि हारी हुई एक सीट मिलती है तो वह उसे जीतकर एनडीए को मजबूत करेंगे। इसके अलावा निषाद ने विधान परिषद चुनाव में भी एक सीट की मांग की है। मालूम रहे कि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को भाजपा ने संतकबीरनगर से प्रत्याशी घोषित किया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.