- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- यूपी में अवैध घुसपैठ पर CM योगी की कड़ी कार्रवाई: बांग्लादेशी-रोहिंग्या पर सख्त अभियान शुरू
यूपी में अवैध घुसपैठ पर CM योगी की कड़ी कार्रवाई: बांग्लादेशी-रोहिंग्या पर सख्त अभियान शुरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई। बयान के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होने के बाद जिन अवैध प्रवासियों ने अन्य राज्यों में नए ठिकाने तलाशने शुरू किए थे, उन्हें रोकने और उनकी पहचान से लेकर निर्वासित करने की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने वाला संगठित मॉडल उत्तर प्रदेश तैयार कर रहा है।
इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अभियान चलाकर कई रोहिंग्या घुसपैठियों को पकड़ा, जो इस नेटवर्क की गहराई को दर्शाता है।’’ इसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के हर मंडल में निरुद्ध केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
पकड़े गए अवैध प्रवासियों को इन केंद्रों में तब तक रखा जाएगा, जब तक उनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। बयान में कहा गया, ‘‘निर्वासित करने की प्रक्रिया विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सहयोग से संचालित की जा रही है और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित जानकारी प्रतिदिन गृह विभाग को भेजी जाए।’’
