- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : ददरी मेले में झूलों की नीलामी का नया रिकॉर्ड, 1.30 करोड़ की सर्वोच्च बोली लगी
बलिया : ददरी मेले में झूलों की नीलामी का नया रिकॉर्ड, 1.30 करोड़ की सर्वोच्च बोली लगी
On
बलिया। जिले के ऐतिहासिक ददरी मेले में इस बार झूलों और प्रदर्शनी की नीलामी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में हुई खुली नीलामी में झूलों के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई गई। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और इसे यूट्यूब पर लाइव भी प्रसारित किया गया।
यह भी पढ़े - प्रयागराज: रावेंद्र हत्याकांड में 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
नीलामी प्रक्रिया के सफल आयोजन पर मुख्य विकास अधिकारी ने समिति सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों और बोलीकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ददरी मेला निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान सीआरओ त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार समेत अधिकारी, बोलीकर्ता और दर्शक मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं
Latest News
01 Nov 2025 09:19:12
लखनऊ। मुख्य सचिव द्वारा कई बार स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बावजूद सिंचाई विभाग नलकूप मिस्त्रियों की पदोन्नति प्रक्रिया...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
