- Hindi News
- भारत
- अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिली "जीरो-वेस्ट-टू-लैंडफिल" में वैश्विक मान्यता
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को मिली "जीरो-वेस्ट-टू-लैंडफिल" में वैश्विक मान्यता

अहमदाबाद, 24 सितंबर, 2025: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की सभी ऑपरेशनल साइट्स और कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर्स को प्रमुख ग्लोबल टोटल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोवाइडर, इंटरटेक द्वारा " जीरो- वेस्ट-टू-लैंडफिल"(ज़ेडडब्ल्यूएल) प्रमाणित किया गया है। कंपनी ने 100% वेस्ट डायवर्शन रेट और 0% लैंडफिल वेस्ट हासिल किया है।
यह उपलब्धि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) की ईसीजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो वित्त वर्ष 2021 में "वैश्विक ईसीजी बेंचमार्किंग में शीर्ष 10 इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनियों में खुद को स्थान देने" के विज़न के साथ शुरू हुई थी। विगत तीन वर्षों में कंपनी ने 99.87%, 99.88% और 99.99% वेस्ट डायवर्शन रेट हासिल किया, जिससे यह लगातार वर्षों साल तक 99% से अधिक डायवर्शन बनाए रखने वाली भारत की पहली ट्रांसमिशन कंपनी बन गई। इस वर्ष भी एईएसएल एकमात्र ट्रांसमिशन यूटिलिटी है, जिसने 100% डायवर्शन का सुनहरा आँकड़ा हासिल किया।
एईएसएल की ऑपरेशनल साइट्स 16 राज्यों में 54 स्थानों पर फैली हुई हैं। इनमें से कई स्थल दूर-दराज और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं, जिससे ज़ेडडब्ल्यूएल दर्जा हासिल करना और भी कठिन हो जाता है। यह उपलब्धि कंपनी की मजबूत ईसीजी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो संचालन में उत्कृष्टता को स्थिरता के साथ जोड़ती है।
मीडिया संपर्क - [email protected]