Bareilly News: शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक रेप, प्रार्थना पत्र लिखवाने के बहाने कमरे पर बुलाया, SSP के आदेश पर एफआईआर दर्ज.

सांकेतिक फोटो

बरेली/कैंट: कचहरी पर मिली महिला को युवक ने प्रार्थना पत्र लिखवाने के बहाने कमरे पर बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद एक साल तक अपने साथ रखा। इस बीच गर्भपात भी कराया। आरोप है कि लाखों के जेवर हड़प कर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्या है मामला 

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात विकास माथुर से कचहरी पर हुई थी। युवक ने महिला को प्रार्थना पत्र लिखवाने के बहाने कैंट के कांधरपुर में अपने कमरे पर बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद युवक ने महिला को अपने साथ रखा। इस बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला गर्भवती हो गई तो रामपुर गार्डन में एक अस्पताल में ले जाकर 18 अप्रैल 2023 को गर्भपात करा दिया।

इस दौरान युवक ने उसे कई जगह रखा। 12 फरवरी को मारपीट व गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं करीब ढाई लाख रुपये के जेवर भी हड़प लिए। कहीं शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मंगलवार देर रात विकास माथुर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.