बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक पर कूदी नीलगाय, शिक्षक की मौत ; साथी रेफर

रामगढ़, बलिया : पचरुखिया रेवती मार्ग पर स्थित रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कचरा फैक्ट्री के पास शनिवार की शाम बाइक पर नीलगाय छलांग लगा दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिन्हें चिकित्स्कों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का इलाज ट्रामा सेंटर मे चल रहा है।

रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी मुकेश पाण्डेय (42) पुत्र स्व.शिवानंद पाण्डेय तथा राजेश सिंह (55) एक ही बाइक से रेवती जा रहे थे। इसी बीच, पचरूखिया-रेवती मार्ग पर कूड़ा फैक्ट्री के पास सड़क पार कर रही नीलगाय ने उनकी बाइक पर छलांग लगा दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वाराणसी ले जाते वक्त मुकेश ने दम तोड़ दिया। वहीं, राजेश का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

यह भी पढ़े - बलिया में करंट की चपेट में आने से निजी चिकित्सक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मुकेश के सहारे ही परिवार का भरण पोषण चल रहा था। वह निजी विद्यालयों में पढ़ाने के साथ ही घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गृहस्थी को पटरी पर लाने में जुुुटे थे। घटना के बाद पत्नी अनु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। तीन वर्षीय पुत्र सूर्यांश व बहन नीलम का करुण क्रदन व चीत्कार से मौजूद लोगों की आंखे नम थी। इस हृदय विदारक घटना ‌हर कोई अवाक है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार एपीएसईजेड के कोलंबो टर्मिनल की क्षमता हुई दोगुनी, 750 मिलियन डॉलर के निवेश से 3.2 मिलियन TEU तक विस्तार
कोलंबो, 1 अक्टूबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के फेज-II विस्तार...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.